गाज़ियाबाद: ट्रेन के माध्यम से अवैध गांजे की तस्करी करने वाले एक अभियुक्त को जीआरपी पुलिस ने गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से किया गिरफ्तार
थाना जीआरपी पुलिस ने ट्रेन के माध्यम से गांजे की तस्करी करने वाले एक अभियुक्त अजय को गिरफ्तार किया है थाना अध्यक्ष जीआरपी अनुज मलिक ने बताया कि अजय शातिर किस्म का अपराधी है और ट्रेन के माध्यम से अवैध गांजे की तस्करी करता है। इसके पास से 2 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित लागत ₹30000 है। इसके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है।