हरदोई: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बावन सीएचसी में स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ मुकेश अग्रवाल ने किया
Hardoi, Hardoi | Jun 14, 2026 मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हरदोई के बावन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने फीता काटकर किया। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।