दमोह: दुष्कर्म के आरोपी जनपद सदस्य ने समन्ना में ट्रेन से कटकर दी जान, रेलवे ट्रैक पर मिला शव
Damoh, Damoh | Apr 10, 2026 दमोह समन्ना रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार सुबह ट्रेन से कटा छत विक्षत अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान फतेहपुर निवासी कुंदन आदिवासी के रूप में हुई, जो नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी था। एक दिन पहले केस दर्ज होने के बाद आत्महत्या की आशंका है। जबलपुर नाका चौकी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, वहीं एसएफएल टीम के साथ जांच जारी है।