भभुआ: भभुआ थाना क्षेत्र के लगभग चार गांवों में गेहूं और अन्य फसलों में लगी आग
Bhabua, Kaimur | Apr 3, 2026 भभुआ थाना क्षेत्र के लगभग चार गांवों में गेहूं की फसल व अन्य फसलों में आग लग गई। जो लगभग 25 एकड़ गेहूं की फसल व अन्य फसल जलकर राख हो गई। यह घटना शुक्रवार 1 बजे की बताई जाती है। पलका गांव निवासी सैफ अली खान ने बताया कि आग की लपेटा मोकरी गांव से हुई थी। जो फसल कटने के बाद किसी ने गेहूं की डंठल में आग लगा दिया था। तेज हवा के कारण चार गांव में आग पकड़ लिया था।