मंडला: मंडला में मानवता शर्मसार: कार पार्किंग के लिए गरीब महिला का घर उजाड़ा, पीड़िता ने बताई परेशानी
Mandla, Mandla | May 10, 2026 मंडला में नगरपालिका की एक कार्रवाई ने संवेदनहीनता पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। आरोप है कि सरकारी भूमि पर रहने वाली एक गरीब महिला का आशियाना केवल इस वजह से उजाड़ दिया गया, ताकि वहां किसी “चहेते” की कार खड़ी की जा सके। बताया जा रहा है कि यह मामला गायत्री मंदिर के पास का है, जहां एक गरीब महिला अपने विकलांग पति और दो छोटे बच्चों के साथ झोपड़ी बनाकर रह रही थी।