कोडरमा: लक्ष्मण लाइन्स ने चार विकेट से जीत दर्ज की, बारिश के कारण बाधित दूसरा मैच एक्सीलेंट किंग्स इलेवन ने जीता
कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में खेले जा रहे हैं एस एन शर्मा मेमोरियल कोडरमा प्रीमियर लीग में सोमवार को झुमरी तिलैया स्थित सी एच हाई स्कूल मैदान में दो मैच खेले गए । पहला मैच लक्ष्मण लाइंस और कोडरमा स्पोर्टिंग के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोडरमा स्पोर्टिंग की टीम ने आठ विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाये.