सिवनी: कलेक्टर नेहा मीना प्रशिक्षण में होंगी शामिल, अनिल राठौर संभालेंगे सिवनी कलेक्टर का प्रभार
Seoni, Seoni | May 11, 2026 सिवनी कलेक्टर नेहा मीना का चयन मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री नेशनल अकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन में आयोजित मिड करियर ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए हुआ है। सोमवार को बताया गया कि प्रशिक्षण अवधि 11 मई से 5 जून 2026 तक रहेगी। इस दौरान आईएएस अधिकारी अनिल कुमार राठौर को सिवनी कलेक्टर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।