चायल: मुआवजे की रकम हड़पने का आरोप, पीड़िता ने चायल में समाधान दिवस पर लगाई गुहार और की शिकायत
चायल तहसील क्षेत्र के हरदुआ गांव की राजरानी ने गांव के एक युवक पर दुर्घटना मुआवजे की राशि हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि युवक ने फार्म भरवाकर बैंक से कई किश्तों में करीब 1.90 लाख रुपये निकाले और अपने पास रख लिए। मांगने पर 80 हजार रुपये लौटाए, जबकि शेष रकम देने से इंकार कर जान से मारने की धमकी दे रहा है।