राजपुर: खेत के कुएं में गिरने से 5 वर्षीय बच्ची की मौत, गांव में छाया मातम
बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खोडरो में एक बेहद दर्दनाक हादसे में 5 वर्षीय मासूम बच्ची की कुएं में डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। बताया जा रहा है कि बच्ची गांव के अन्य लोगों के साथ बकरी चराने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान वह खेलते-खेलते खेत में स्थित एक कुएं के पास पहुंच गई और अचानक संतुलन बिगड़ने से कुएं