"तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0” के अंतर्गत जिले में तम्बाकू नियंत्रण एवं जनजागरूकता की दिशा में प्रभावी कार्यवाही करते हुए (संदीपनी विद्यालय) सुसनेर को तम्बाकू मुक्त शिक्षण संस्थान घोषित किया गया। यह पहल कलेक्टर प्रीति यादव एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश दहलवार के मार्गदर्शन में क्रियान्वित की गई।