पीलीभीत: रमपुरा उझैनिया शराब की दुकान के बाहर मारपीट, वायरल वीडियो के बाद आरोपी को किया गया गिरफ्तार
पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम रमपुरा उझैनिया स्थित शराब की दुकान के बाहर दो युवकों के बीच कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। जांच में सामने आया कि कनाकोर निवासी अमित गंगवार उर्फ सोनू का शराब पीने के दौरान चंद्रपाल मौर्य से विवाद हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।