दीपका: सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत 50 गिरफ्तारी वारंटी में 26 स्थायी वारंटी शामिल
Dipka, Korba | Apr 28, 2026 सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के अंतर्गत स्थायी वारंट एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामिली हेतु विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस द्वारा सघन दबिश अभियान चलाकर लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। पहले दिन कार्यवाही के दौरान 07 स्थायी वारंटी एवं 19 गिरफ्तारी वारंटी तामील किए गए, वहीं दूसरे दिन 19 स्थायी वारंटी एवं 24 गिरफ्तारी वारंटी तामील किए गए.