जगदीशपुर: हरदिया के भोराही टोला में तिलक के भोज खाने के बाद एक ही परिवार के दो दर्जन लोगों की बिगड़ी तबीयत आरा हुआ इलाज
जगदीशपुर प्रखंड के हरदिया पंचायत के वार्ड 12 भोराही टोला में तकरीबन दो दर्जन लोगों की तबीयत अचानक से बिगड़ गई। जिससे अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। बताया जाता है की भिमल यादव के पुत्र का तिलक आया था। इसमें खाने की व्यवस्था की गई थी। सभी लोग रात्रि में भोजन किया। इसके बाद अचानक एक-एक कर एक ही परिवार के लोगों की तबीयत बिगड़ने लगा।