जगदीशपुर: जगदीशपुर पुलिस नेआँटो व शराब के साथ एक को किया गिरफ्तार
जगदीशपुर पुलिस ने वाहन जांच के दौरान शराब के साथ आंटो व एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि जगदीशपुर थानाध्यक्ष विगाउ राम को सूचना मिली कि शराब का डिलेवरी आंटो से बिहिया देने जा रहा है। इस दौरान थानाध्यक्ष के अलावे एएसआई पप्पू वर्मा व जवान दीपक कुमार तथा अरविंद कुमार ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया तो आंटो सहित तस्कर भागने लगे।