जगदीशपुर: जगदीशपुर एसडीएम ने अनुमंडल कार्यालय सभागार में लोकसभा चुनाव को लेकर की बैठक
जगदीशपुर एसडीएम संजीव कुमार आज अनुमंडल कार्यालय के सभागार में 197 जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर पदाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी सहित अलग-अलग विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में एसडीएम ने बताया कि मतदान के दिन मतदान कर्मियों को दिक्कत ना हो इसके लिए हर मतदान केंद्र भवन पर दो शौचालय बिजली पानी साफ सफाई सहित अन्य सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी