जगदीशपुर: वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव की तैयारी को लेकर जगदीशपुर एसडीएम ने अपने कार्यालय में पदाधिकारी के साथ की बैठक
23 अप्रैल को बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव राजकीय महोत्सव को सादगी के साथ मनाने को लेकर आज गुरूवार को तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक जगदीशपुर एसडीएम अपने कार्यालय मे तैयारी समिति की एसडीएम संजीत कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक ।लेकसभा चुनाव को लेकर लगे आचार संहिता के कारण इस बार विजयोत्सव समारोह सादगी के साथ मनाया जाएगा।