जगदीशपुर: जगदीशपुर नगर के कई मतदान केंद्रों का एसडीएम ने लिया जायजा, बीडीओ, सीओ रहे मौजूद
लोकसभा चुनाव को लेकर आज शुक्रवार को जगदीशपुर एसडीएम संजीत कुमार के द्वारा नगर क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों का जायजा लिया। इस दौरान एसडीएम द्वारा कई निर्देश भी दी गई। एसडीएम द्वारा नगर के हाई स्कूल, किला मैदान, नगर पंचायत सहित अन्य मतदान केंद्रों का जायजा लिया । भोजपुर में 1 जून को सातवें चरण में लोकसभा चुनाव होने हैं। जिसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।