गोविंदगढ़: गोविंदगढ में न्यायिक मजिस्ट्रेट ने स्कूली बच्चों को साइबर सुरक्षा की दी सीख, नादानी बनती है खतरा
गोविंदगढ़ के भारतीय आदर्श विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को दोपहर बारह बजे साइबर सुरक्षा और कानूनी जागरुकताअभियान के तहत विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा और कानूनी जागरूकता की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट नीतू गुप्ता मुख्य वक्ता रहीं। नीतू गुप्ता ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचने की सीख दी।