मंझनपुर: पश्चिम शरीरा इलाके में प्रेम प्रसंग के चलते नाबालिग लड़की की हत्या, एसपी ने दी जानकारी
पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की का शव खेत मे मिलने से हड़कंप मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मंझनपुर पुलिस कार्यालय में एसपी सत्यनारायण ने बताया कि मामले में आरोपी प्रेमी को हिरासत में लिया गया है भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अन्य आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है।