भोरे: वित्तीय अनियमितता के आरोप में भोरे प्रखंड के पंचायत सचिव अभय कुमार गुप्ता निलंबित, 5 पंचायतों का था प्रभार
भोरे प्रखंड के पंचायत सचिव अभय कुमार गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिला प्रशासन ने वित्तीय अनियमितताओ योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही और सरकारी राशी के गबन के आरोपो के चलते की है। इनके पास पांच पंचायतों का प्रभार था। निलंबन अवधी में इनका मुख्यालय विजयीपुर नीयत किया गया है।25 जून तक जवाब उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।