भोरे: भोरे में बाइक चोरी कर भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, धुनाई कर पुलिस को सौंपा, मामला दर्ज
भोरे थाना क्षेत्र के भोरे बाजार में सब्जी खरीदने आए एक व्यक्ति की बाइक एक युवक लेकर भागने लगा। जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने हिरासत में ले ली। मामले को लेकर सिसई गांव के निवासी बुलेट कुमार ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें रामाश्रय खरवार को आरोपित किया है।