कैंपियरगंज: शिकायतों के बाद कैम्पियरगंज सीएचसी का औचक निरीक्षण, एडिशनल सीएमओ ने स्वास्थ्य सेवाओं का परखा
गोरखपुर के कैम्पियरगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का शुक्रवार को एडिशनल सीएमओ डॉ. सुनील चौरसिया ने औचक निरीक्षण किया। अस्पताल में मिल रही शिकायतों के मद्देनजर उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पैथोलॉजी लैब, सफाई व्यवस्था, फायर सेफ्टी उपकरणों तथा परिसर में चल रहे मरम्मत और निर्माण कार्यों की जांच की गई।