पट्टी: पर्वतपुर सुलेमान गांव में रातभर गरजते रहे खनन माफियाओं के ट्रैक्टर, प्रशासन बेखबर
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के पर्वतपुर सुलेमान गांव में अवैध खनन माफियाओं का आतंक जारी है। गांव के पास स्थित टीले और खेतों से रात के अंधेरे में मिट्टी व मोरंग का अवैध खनन धड़ल्ले से किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि प्रतिदिन रात 8 से 10 बजे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का काफिला खेतों में पहुंच जाता है। पूरी रात चलने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाज से ग्राम