बांदा: एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने बहन को पैसे के लालच में बेचकर हरियाणा में विवाह कराने वाले भाई को किया गिरफ्तार
Banda, Banda | Apr 5, 2026 पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन मे जनपद मे बाल भिक्षावृत्ति बाल श्रम की रोकथाम किशोर न्याय संरक्षण बाल विवाह व मानव तस्करी की रोकथाम आदि हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम मे थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने बहन को 1 लाख 38 हजार मे बेचकर जबरन विवाह कराने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पैसों की लालच मे परिजनों ने 1 लाख 38 हजार मे बेचा था।