मोहनिया: भभुआ चैनपुर पथ से कूड़ासन तक बनी सवा दो किलोमीटर की सड़क महज डेढ़ साल में ही टूटी , ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार
Mohania, Kaimur | Mar 21, 2024 कैमूर जिले के भभुआ चैनपुर पथ से कूड़ासन तक ग्रामीण कार्य विभाग के द्वारा सवा दो किलोमीटर सड़क का निर्माण पौने 29 लाख रुपए की लागत से की गई थी। लेकिन यह सड़क महज डेढ़ साल में ही टूटने लगी। ग्रामीणों ने इस सड़क के मरमती करण को लेकर जिलाधिकारी सावन कुमार से गुहार लगाई है। वहीं ग्रामीण कार्य विभाग के पदाधिकारी पूरे मामले पर चुपी साधे हैं।