मोहनिया: उसरी मोड़ के पास से मोहनिया पुलिस ने दो बाइक पर सवार चार व्यक्तियों के पास से साढे 14 लीटर शराब किया जब्त
Mohania, Kaimur | Mar 20, 2024 कैमूर जिले के मोहनिया पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर मोहनिया थाना क्षेत्र के उसरी मोड़ के पास दो बाइक को रुकवा कर जब तलाशी लिया तो उनके पास से साढे 14 लीटर शराब जब्त हुआ। जिसके बाद पुलिस ने दोनों बाइक पर सवार चारों शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चारो शराब तस्कर कुदरा थाना क्षेत्र के अमिरथा और फकराबाद के रहने वाले हैं।