ज्ञानपुर: ज्ञानपुर नगर में बसपा ने धूमधाम से मनाई डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती
बहुजन समाज पार्टी भदोही द्वारा बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर ज्ञानपुर नगर स्थित मुखर्जी पार्क में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम से पूर्व कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर पार्क स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्य मंडल प्रभारी बैजनाथ गौतम ने कार्यक्रम को संबोधित किया।