ज्ञानपुर: भदोही जिले में 'अंबेडकर जयंती' पर 15 दिवसीय उत्सव का शुभारंभ
स्वतंत्रता के अमृत काल में भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को "हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान" थीम पर जनपद में 15 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी विशाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, विधायक दीनानाथ भास्कर और विपुल दुबे ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की।