ज्ञानपुर: गोपीगंज के गिराई में जलनिकासी की समस्या से नाराज तीन युवक टावर पर चढ़े, पुलिस ने किया गिरफ्तार
जलनिकासी की समस्या से नाराज तीन युवक टावर पर चढ़े भदोही। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के बड़ी गिराई गांव में जलनिकासी की समस्या को लेकर रविवार सुबह गांव के तीन युवक जिओ टावर पर चढ़ गए। अभिषेक गुप्ता, अंकित गौड़ और मुन्ना मोर्य गांव में बारिश के बाद जलभराव से नाराज थे।