ज्ञानपुर: घोसिया ब्रजपात से मस्जिद का गुंबद हुआ क्षतिग्रस्त
औराई थाना क्षेत्र के घोसिया राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक मस्जिद का गुंबद क्षतिग्रस्त हो गया, स्थानीय लोगों ने सूचना इसकी पुलिस व अन्य अधिकारियों को दी, मौके पर पहुंचे पुलिस के अधिकारी ने बताया कि आकाशीय बिजली के चलते मस्जिद का गुंबद तिरछा व क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसको हटवा दिया गया है, मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।