नवाबगंज: बाराबंकी के पुलिस लाइन सभागार में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को एडीएम और एएसपी द्वारा सम्मानित किया गया
प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे “मिशन शक्ति फेज- 05” द्वितीय चरण के अंतर्गत ‘प्रेरणादायी महिलाओं को सम्मानित करने के लिए विशेष कार्यक्रम’ का आयोजन आज सोमवार करीब 4 बजे पुलिस लाइन सभागार में किया गया। जिसमें बहादुरी का कार्य करने वाली महिला तथा पुलिस कार्य में सहयोग देने वाली महिलाओ को सम्मानित किया।