कालपी: आटा थाना पुलिस ने करमेर गांव से दहेज हत्या के मामले में फरार पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार, अदालत में किया पेश
Kalpi, Jalaun | May 31, 2026 आटा थाना पुलिस ने करमेर गांव से दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे पिता-पुत्र को गिरफ्तार करते हुए रविवार सुबह 10 बजे जानकारी दी है, वही अभियुक्तगण अजय राजपूत पुत्र महेश उर्फ कल्लू और महेश उर्फ कल्लू पुत्र मान सिंह निवासी ग्राम करमेर दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे थे, फिलहाल पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को अदालत में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।