पिंड्रा: फूलपुर में कार की टक्कर के बाद युवक की पीटकर हत्या, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र में कर की टक्कर के बाद महिला की घायल होने को लेकर चालक मनीष सिंह की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले में चार अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मामले में आठ नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें से चार लोगों को गिरफ्तार कर विधि कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया है।