पेण्ड्रा: सराफा व्यापारी हत्याकांड मामले में पुलिस को मिले अहम सुराग, बोदरा पारा के जंगल में मिला जला हुआ सामान
पेंड्रा के कोटमी बाजार में सराफा व्यापारी प्रदीप सोनी की गोली मारकर हत्या और लूट के मामले में पुलिस को एक महत्वपूर्ण सुराग मिला है। पुलिस को वारदात स्थल से करीब 8 किलोमीटर दूर बोदरापारा तिलोरा के जंगलों में जला हुआ और बिखरा हुआ सामान मिला है। जिसमें कुछ बॉक्स, मोती , पेंच आदि शामिल है। जांच में जुटी पुलिस ने तत्काल इस सामान को अपने कब्जे में ले लिया है।