रन्नौद: इन्दार पुलिस ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित बरामद किया
शिवपुरी। जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘‘ऑपरेशन मुस्कान’’ के तहत थाना इन्दार पुलिस ने सराहनीय कार्रवाई करते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया है।इंदार थाना प्रभारी विवेक यादव ने बुधवार शाम करीब 7:00 बजे बताया जिले में पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में नाबालिग बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।