पेण्ड्रा: जीपीएम में सराफा व्यापारी हत्याकांड का खुलासा, मास्टर माइंड समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, बिहार-झारखंड के 3 की तलाश जारी
जिले के कोटमीसाप्ताहिक बाजार में सराफा व्यवसायी प्रदीप सोनी की गोली मारकर हत्या और लूट के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आईजी राम गोपाल गर्ग ने मंगलवार शाम 7 बजे प्रेसवार्ता में मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों बिटकुला सीपत के लूट योजना के मास्टरमाइंड खुशीराम साहू, राजा राम साहू और देवरीखुर्द के गया प्रसाद रजक की गिरफ्तारी की जानकारी दी।