मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चढ़ाई गांव निवासी लगभग 21 वर्षीय देव कुमार गोप सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है और वह बेहोश है।