मधेपुरा: मद्य निषेध विभाग की छापेमारी: अवैध शराब और कफ सीरप के साथ चार गिरफ्तार
मधेपुरा मद्य निषेध विभाग की टीम ने बुधवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब और नशीली कफ सीरप बरामद की है। कार्रवाई के दौरान चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुरलीगंज थाना क्षेत्र के जोरगामा वार्ड संख्या एक में की गई छापेमारी में 10 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई।