कायमगंज: गांव दीपपुर नगरिया निवासी 7 वर्षीय बच्चा पटाखा चलाते समय गंभीर रूप से झुलसा, अस्पताल में कराया गया भर्ती
कम्पिल के गांव दीपपुरा नगरिया निवासी अवधेश कुमार पाल का 7 वर्षीय पुत्र शुभ पाल पिछले वर्ष दीपावली के बाद बची हुई कुछ आतिशबाजी चल रहा था। शुभ के हाथ में माचिस थी। अचानक तेज धमाके के साथ पटाखा फट गया।जिसमें शुभ गंभीर रूप से झुलस गया। घर वालों ने सीएचसी कायमगंज में भर्ती कराया वहां पर उसका इलाज जारी है। मामले पर शुभ के ताऊ सर्वेश कुमार पाल ने जानकारी दी है।