सागर नगर: कटरा बाजार में फुटपाथ व्यापारियों पर कार्रवाई, 47 कैरेट व चाय का काउंटर ज़ब्त
शुक्रवार सुबह 9 बजे से निगम द्वारा कटरा बाजार क्षेत्र में सख्त कार्रवाई की गई। कमिश्नर की मौजूदगी में नगर निगम टीम ने फुटपाथ व्यापारियों को हिदायत दी कि वे केवल निर्धारित पीली लाइन के अंदर ही व्यापार करें, अन्यथा उन पर जुर्माना एवं जप्ती की कार्रवाई की जाएगी दुग्ध संघ की सड़क पर रखी 47 कैरेट जप्त की गईं, वहीं शिमला होटल के पास रखे एक चाय काउंटर भी जप्त किया।