सागर नगर: पुलिस लाइन स्थित फैमिली क्वाटर्स में निकला जहरीला सांप, सूबेदार की सूचना पर अकील बाबा ने किया रेस्क्यू
सागर के पुलिस लाइन में बने पुलिस फैमिली क्वाटर्स में रसल वाइपर प्रजाति का सांप निकलने से रहवासियों में हड़कंप मच गया, सूचना मिलने पर सर्प विशेषज्ञ अकील बाबा ने सांप का रेस्क्यू कर उसे पकड़ लिया। दरअसल गुरुवार की देर शाम 7 बजे फैमिली क्वाटर्स में रहने वाले सब इंस्पेक्टर हेमंत पटेल के फ्लैट के बाहर देश का सबसे जहरीला सांप रसल वाइपर डेरा जमाए बैठा था...