सागर नगर: देवरी में तहसीलदार ने किसान को मारा थप्पड़, मामला गरमाया, उपमुख्यमंत्री ने कहा- जनता के साथ दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं
देवरी में तहसीलदार द्वारा एक किसान को थप्पड़ मारने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासनिक व्यवहार पर सवाल उठने लगे हैं।उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला गुरुवार दोपहर 1:00 बजे पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने देवरी की घटना पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि “जनता के साथ दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।