कटनी नगर: राजस्व और खाद्य सुरक्षा टीम ने माधव नगर इमलिया स्थित शिव पल्सेज दाल मिल में की छापेमारी
कलेक्टर के निर्देश पर चलाए जा रहे मिलावट के खिलाफ अभियान के तहत राजस्व और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने माधव नगर इमलिया स्थित शिव पल्सेज दाल मिल में छापेमार कार्यवाही की जहां अनियमितताए उजागर हुई है। कलेक्टर आशीष तिवारी ने आज गुरुवार सुबह 11 बजे कार्यवाही के संबंध में जानकारी दी है।