फिरोज़ाबाद: बुलेट स्टंटबाजों पर थाना दक्षिण पुलिस ने चलाया हंटर: ₹53,500 का चालान, 2 गिरफ्तार
थाना दक्षिण पुलिस ने नालबंद चौराहे पर सड़क पर स्टंटबाजी कर लोगों को परेशान कर रहे दो युवकों को सोमवार सुबह 11 बजे करीब गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी बुलेट बाइक से खतरनाक स्टंट कर रास्ता बाधित कर रहे थे। थाना दक्षिण पुलिस ने मौके पर पकड़कर बाइक को सीज करते हुए ₹53,500 का चालान किया। गिरफ्तार युवकों में मोहम्मद शारिक (पुराना रसूलपुर) व बिलाल है।