पंचकूला: पंचकमल कार्यालय पंचकूला में चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलने पर किया गया हवन यज्ञ, विधानसभा अध्यक्ष रहे मौजूद
भाजपा पंचकूला द्वारा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलने पर पंचकमल कार्यालय पंचकूला पर हवन किया गया। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्त हवन यज्ञ में विशेष तौर पर शामिल हुए और उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।