पंचकूला: किसान संगठनों के 13 फरवरी को दिल्ली कूच के चलते पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, पुलिस प्रवक्ता ने सेक्टर 1 में दी जानकारी
किसान संगठनों द्वारा 13 फरवरी को दिल्ली कूच के आह्वान के चलते हरियाणा पुलिस द्वारा यात्रियों की सुविधा को लेकर एहतियात के तौर पर ट्रैफ़िक एडवाइजरी जारी की गई है। हरियाणा पुलिस ने इस दौरान लोगों से 13 फरवरी को प्रदेश के मुख्य मार्ग का उपयोग अति आवश्यक स्थिति में ही करने की सलाह दी है। यह जानकारी आज पुलिस प्रवक्ता ने सेक्टर 1 पंचकूला में दी।