बिसौली: बदायूं के हुसैनपुर खेड़ा गांव में तरबूज को लेकर विवाद में 5 लोगों ने एक युवक को लाठी-डंडा मारकर किया घायल
बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के हुसैनपुर खेड़ा गांव में तरबूज को लेकर विवाद हो गया । जिसमें गांव के ही रहने वाले 5 लोगों ने 19 वर्षीय सौरभ पुत्र धर्म सिंह को लाठी डंडा मारकर घायल कर दिया। परिजन घायल सौरभ को उझानी सीएचसी लेकर पहुंचे । जहां चिकित्सकों ने सौरभ की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।