शाहजहांपुर। जलालाबाद नगर के मोहल्ला गांधीनगर निवासी बुजुर्ग राम बहादुर पुत्र राम सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने मकान के सामने सड़क पर पानी से धुलाई की। इससे नाराज पड़ोसियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दबंगों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग का सिर फट गया। स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाया।