परिहार: परिहार में हल्की बारिश से किसानों की बढ़ी उम्मीद, धान रोपनी को मिलेगी रफ्तार
परिहार प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को हुई हल्की बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों को खेतों में पर्याप्त नमी मिलने से धान रोपनी की उम्मीद बढ़ गई है। जिन किसानों ने पहले से धान का बिचड़ा तैयार कर रखा है, उन्होंने खेतों की जुताई और रोपनी की तैयारी तेज कर दी है। किसान बीरेंद्र साह का कहना है कि यदि अगले कुछ दिनों तक