जगदलपुर: DKSZC मेंबर चैतू उर्फ श्याम दादा समेत 10 नक्सलियों ने किया सरेंडर, कुल 65 लाख का है इनाम: IG सुंदरराज पी
आईजी सुंदरराज पी ने कहा बचे हुए नक्सल कैडर जिसमें संग्राम , देवजी,पापा राव और गणेश उइके जैसे पोलित ब्यूरो मेंबर से पुनर्वास की अपील करते हुए कहा कि यह पुनर्वास का सही समय है केंद्र और राज्य सरकार पुनर्वास के बाद उन्हें सम्मानजनक जीवन प्रदान करने के लिए संकल्पित हैं । बस्तर आईजी सुंदरराज ने कहा कि अब नक्सल कैडर को ज्यादा देर नहीं करनी चाहिए।